{"_id":"5936fc3b4f1c1be6178b45db","slug":"14967757542-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका परिषद अब विज्ञापन से भरेगी अपना खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका परिषद अब विज्ञापन से भरेगी अपना खजाना
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालिका परिषद अब विज्ञापन से भरेगी अपना खजाना
नगर में होर्डिंग और बैनर आदि लगाकर प्रचार के लिए अब आपको अतिरिक्त कर चुकाना होगा। नगर पालिका परिषद ने विज्ञापन की दरों में बढ़ोत्तरी करते हुए नई वसूली दर कर दी है। इसमें वार्ड व मोहल्लों का वर्गीकरण करते हुए कर तय किया गया है।
इससे संभावित आय में 3.5 गुना बढ़ोत्तरी का अनुमान है। नगर पालिका परिषद एक दशक से पुरानी दरों पर ही विज्ञापनों का कर वसूल रही है। नई योजना के अनुसार अब ठेका प्रक्रिया के तहत होर्डिंग व अन्य किसी प्रकार के विज्ञापनों से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
मार्ग प्रकाश खंभों पर विज्ञापन, बस स्टाप पर विज्ञापन, मैदानों के किनारे रक्षक पट्टियां, ट्री गार्ड आदि पर विज्ञापन भी शामिल किए गए हैं।
कोई व्यक्ति किसी ट्री गार्ड पर विज्ञापन लगवाता है तो उसे भुगतान करने के साथ पौधरोपण और उसका रख-रखाव और सुरक्षा करनी होगी।
प्रत्येक विज्ञापन करने वाले की यह जिम्मेदारी होगी कि वह विज्ञापन द्वारा घेरे गए परिसर में सफाई, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी बातों का ध्यान रखे।
विज्ञापन कर बढ़ाने से नगर पालिका की आय बढ़ने के साथ स्वच्छ माहौल बनाने में भी सहयोग मिलेगा। कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि कर बढ़ने से नगर पालिका को करीब साढ़े तीन गुना अधिक कर प्राप्त होगा। अब ठेका प्रक्रिया से विज्ञापन किए जाएंगे।