{"_id":"5936fb764f1c1b02328b45a1","slug":"149677555812-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर लाखों के बकायेदारों को नये विद्युत कनेक्शन देने में फंसा जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर लाखों के बकायेदारों को नये विद्युत कनेक्शन देने में फंसा जेई
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों के बकाएदारों को नए कनेक्शन देने में फंसा जेई
बीते दिनों नगर के विभिन्न मोहल्लों में करीब नौ लाख रुपये की बकाएदारी वाले पांच उपभोक्ताओं को नियमों को ताक पर रख नए विद्युत कनेक्शन देने के मामले में जेई पर गाज गिर गई है।
अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर ईई ने विविध अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेई को 5 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी कर दिया है। इससे निगम कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति ने निगम के ही एक अवर अभियंता के खिलाफ निगम अफसरों से शिकायत की थी। इसमें साक्ष्यों के साथ पांच ऐसे बकाएदार दिखाए गए थे, जिन्हें नो लाख रुपये की बकाएदारी होने के बावजूद भी नए कनेक्शन दिए गए थे।
विज्ञापन
इतनी बड़ी बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने की शिकायत से निगम अफसरों में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में मामले की जांच शुरू की गई, इसमें चार उपभोक्ताओं को दिए कनेक्शन मानकों को ताक पर रख दिए जाने की पुष्टि हुई, सिर्फ एक उपभोक्ता को कनेक्शन दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि उस पर करीब 4 लाख रुपये की बकाएदारी मिली।
मामले की गंभीरता पर अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने जेई को विविध अग्रिम कार्रवाई के तहत करीब पांच लाख रुपये की बकाएदारी का नोटिस जारी कर दिया है। इससे निगम अफसरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
इन्हें दिए गए कनेक्शन
अवर अभियंता ने कानून गोयान निवासी सुल्तान अहमद 1.92 लाख बकाएदारी, भंडापट्टी निवासी जाने आलम 1.04 लाख बकाएदारी, फूलगढ़ी निवासी दीन मोहम्मद 1.33 बकाएदारी, बुलंदशहर रोड आवास विकास निवासी मूसीर कुरैशी 75 हजार बकाएदारी पर भी कनेक्शन दे दिया था।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि जांच में जेई पर लगे आरोप सत्य मिले हैं। 5,05,962 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।