{"_id":"5c291703bdec2256a32f0236","slug":"141546196739-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होंगी सत्र परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होंगी सत्र परीक्षाएं
विज्ञापन
रिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होंगी सत्र परीक्षाएं
हापुड़। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को सत्र परीक्षाओं का शुभारंभ होगा। दो पालियों में करीब 60 हजार छात्र परीक्षा देंगे। बीएसए पूरी तैयारी के दावे कर रहे हैं, साथ ही नगर और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।
जिलेभर में करीब 650 परिषदीय विद्यालयों में करीब 60 हजार छात्र हैं। छात्रों को दिसंबर तक जो भी कुछ पढ़ाया गया है, उसका परीक्षण करने के लिए विद्यालयों में सत्र परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। बीएसए ने 31 दिसंबर से परीक्षाएं घोषित की हैं।
कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र दो पालियों में परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। हालांकि इस परीक्षा में प्रश्न बोर्ड पर लिखे जाएंगे, जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों को हल करना होगा।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया है।