{"_id":"66b79088d38a3bb7350b54ab","slug":"14-worker-injured-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113619-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में कैंटर पलटी, 14 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में कैंटर पलटी, 14 मजदूर घायल
Sat, 10 Aug 2024 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित ददायरा फ्लाईओवर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में भुट्टे से लदी कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार कई महिलाओं समेत करीब 14 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव गौंदी निवासी जराफत शनिवार की सुबह खेत से भुट्टे तुड़वाने के लिए जिला मेरठ के गांव हाजीपुर में मजदूरों को लेकर गया था। शाम करीब छह बजे भुट्टे कैंटर में लादकर वह हापुड़ आ रहा था। एनएच-334 स्थित ददायरा फ्लाईओवर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इहादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को भुट्टे के कट्टों के नीचे से निकला।
हादसे की सूचना पर सीओ वरुण कुमार मिश्रा व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस जीप व एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में मुस्कान पुत्री इस्लाम, निदा पुत्री इरशाद, मनीषा पुत्री तसव्वर, रानी पुत्री इरशाद, सिमरन पुत्री इकराम, साहिबा पुत्री सिराजुद्दीन व शिवशांत पुत्र राधेश्याम निवासीगण गांव मुरादपुर गढ़ रोड नवीन मंडी और जोगिंद्री पत्नी विनय, सीमा पत्नी हरपाल, रीनू पत्नी दिनेश, निरमेश पत्नी बब्लू, अविनाश पुत्र सतपाल निवासीगण गांव अमरपुरा इम्टौरी और ठेकेदार जराफत निवासी गांव गोंदी व कैंटर चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया है। जिसके बाद कुछ परिजन अपने घायलों को निजी अस्पताल ले गए। घायलों में कई को गंभीर चोटें हैं। अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।