फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   14 sample report fail

Hapur News: कुट्टू और बेसन में मिलावट, दो महीने में 14 नमूने हुए फेल

Thu, 14 Mar 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
14 sample report fail
हापुड़। त्योहार आते ही मिलावटखोरों का हौसला बुलंद हो जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग भी कार्रवाई करता है, लेकिन इसके बाद भी मिलावट कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस साल दो महीने में 14 नमूनों की रिपोर्ट फेल आई हैं। जिसमें कुट्टू, बेसन, सिंगाड़ा आटा समेत पेड़ा और फुल फैट क्रीम भी शामिल हैं। इन दुकानदारों पर 10 से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगा है। होली नजदीक है, ऐसे में फिर खाद्य सामग्री में मिलावटी जहर खपाने की तैयारी है। विभाग अलर्ट होने का दम भर रहा है।
विज्ञापन

विभागीय टीम होली, दीपावली, रक्षाबंधन व आम दिनों में हर साल करीब 280 से 350 तक नमूने भरते हैं। इनमें से करीब 220 से 240 तक नमूने अधोमानक, असुरक्षित, मिथ्याछाप घोषित हो जाते हैं। हापुड़ खाद्य सुरक्षा विभाग ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूलता है। लेकिन जिले में मिलवाटखोरी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन




जनवरी और फरवरी महीने में इनके नमूने हुए फेल

अधिकारियों ने जनवरी और फरवरी में मिक्सड मिल्क, फ्लेवरड मिल्क, घेवर, रसगुल्ला, कुट्टू का आटा, बेसन, सिंगाड़े का आटा, फुल फैट क्रीम, पेड़े के नमूने लिए, इनमें 14 की रिपोर्ट अद्योमानक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलावट रोकना बना चुनौती

कुट्टु के आटे में जबरदस्त मिलावट की जा रही है, हाल ही में गढ़मुक्तेश्वर में 15 से अधिक लोग बीमार पड़े थे। इन लोगों के कुट्टु का आटा खाया था। नवरात्रों में मिलावट का बाजार अधिक गर्म रहता है। अब होली पर भी मिलावट रोकना चुनौती साबित होगा।




तीन सालों में लिए नमूनों की स्थिति-

वर्ष 2021 से 2022

कुल नमूने भरे--297

अधोमानक----47

असुरक्षित-----35

मिथ्याछाप-----32

नियम उल्लंघन---02

अर्थदंड-------4.73 लाख

वर्ष 2022 से 2023

कुल नमूने भरे----335

अधोमानक------138

असुरक्षित-------49

मिथ्याछाप-------32

नियम उल्लंघन---13

अर्थदंड-------6.12 लाख



वर्ष 2023 से 2024

नमूने लिए------223

अधोमानक------94

असुरक्षित-------46

मिथ्याछाप------13

नियम उल्लंघन----7

अर्थदंड--------1.98 लाख



(नोट : जनवरी और फरवरी में 14 सैंपल फेल हुए हैं।)



स्वयं भी बरतें सावधानी-

- खाने पीने की सामग्री लेते समय मैन्यूफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट आदि जानकारी देखें

* मिलावटी सामान का शक होने पर तत्काल विभागीय को सूचित करें

* वजन व मापतौल की समस्या होने पर मापतौल विभाग को रिपोर्ट करें

* स्वयं भी खाने पीने सामग्री के मिलावट की विभागीय मदद से जांच कर सकते हैं


कोट -

त्योहारों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी खाद्य सामग्री के नमूने भरे जाते हैं। प्रयोगशाला की जांच में फेल होने पर मिलावटखोरों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। आगे भी अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में खाद्य सामग्री की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - महेंद्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed