{"_id":"5c2d04eabdec22569632fdcd","slug":"131546454250-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित
विज्ञापन
बीएसए ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित
हापुड़। गांव झंडा मुशर्रफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार को बीएसए ने उनके ऊपर लगे गंभीर आरोपों के सिद्ध होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है।
बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि झंडा मुशर्रफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पर प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता करने, सहायक अध्यापिकाओं के साथ बदसलूकी करने के मामले में ग्राम प्रधान ने बीएसए से शिकायत की थी।
इस मामले की जांच कराई तो सभी आरोप सिद्ध हुए। इतना ही नहीं शिक्षक प्रदीप कुमार पर सालभर में बिना बताए 40 दिन अनुपस्थित रहने का भी आरोप सही मिला। मामले की गंभीरता पर बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, साथ ही इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद करेंगे।
विज्ञापन
बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कार्यप्रणाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कई अन्य शिक्षकों की भी जांच कराई जा रही है।