फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए होगा थानों का आंकलन

राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए होगा थानों का आंकलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए होगा थानों का आंकलन
राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए होगा थानों का आकलन
विज्ञापन


हापुड़। अपनी कार्यशैली और फरियादियों से बुरे बरताव के लिए जानी जाने वाली प्रदेश की पुलिस अब राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए व्यवहार में सुधार करेगी। 22 बिंदुओं पर होने वाले इस सर्वे के आधार पर चयनित थानों के थानेदार के साथ संबंधित जिलों के उच्चाधिकारी भी सम्मानित होंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेशों की पुलिस की रैंकिंग के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा 22 बिंदुओं पर सर्वे के आदेश दिए गए हैं। इन बिंदुओं के आधार पर 80 विकल्पों पर सर्वे किया जायेगा। इस दौरान सुविधाओं, फरियादियों के साथ पुलिस का बरताव के अलावा, कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में नई तकनीक के इस्तेमाल को भी शामिल किया गया है। सर्वे में थाने की आवश्यकताओं को भी देखकर उसके आधार पर बजट देने की व्यवस्था की जाएगी। सर्किल के सीओ अपने-अपने थाने में यह सर्वे कराकर जिले के उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद यह रिपोर्ट लखनऊ जायेगी। डीजीपी के माध्यम से रिपोर्ट को सीएम देखेंगे। यहां से इसे राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थानेदार के साथ उच्चाधिकारी भी होंगे सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग कर प्रदेशों में पुलिस की स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ सर्वे से थानों की स्थिति बेहतर करने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे अपराधियों को ब्योरा सीसीटीएनएस पर ऑनलाइन रहेगा। महिलाओं और बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। रैंकिंग के साथ-साथ आकलन में बेहतर आने वाले थानेदारों के अलावा संबंधित जिले के पुलिस उच्चाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह का कहना है कि थाने में शिकायतें लेकर आने वाले पीड़ितों को समय और सही तरीके से न्याय मिल सके, उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा जा सके, इसमें सर्वे महत्वपूर्ण साबित होगा।

सर्वे के मुख्य बिंदु
जिले के नौ थानों में संबंधित सीओ की ओर से साफ-सफाई, हवालात और शौचालय की स्थिति, भवन की स्थिति, फरियादियों के बैठने आदि की स्थिति, महिलाओं संबंधी सुविधाएं, मेस की स्थिति, फरियादियों की प्रतिक्रिया, पुलिस के संभ्रांत और पुलिस मित्रों से संबंध, थाने के वाहन आदि की स्थिति आदि का आकलन किया जाएगा।

- 22 बिंदुओं पर शुरू होगा सर्वे, पुलिस के व्यवहार से लेकर अपराध नियंत्रण की होगी परख
- रैंकिंग में उमदा आने पर थानेदार के साथ उच्चाधिकारी भी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed