{"_id":"594967304f1c1ba62f8b47f9","slug":"131497982768-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में भाग लेने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में भाग लेने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हुई
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में भाग लेने आए युवक की सड़क हादसे में मौत
बहादुरगढ़ क्षेत्र में शादी समारोह में भाग लेने आए युवक को सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी राजकुमार प्रजापति की बेटी की शादी सोमवार को थी।
इसके लिए उसने गढ़-स्याना रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल बुक किया हुआ था। शादी समारोह में भाग लेने के लिए हापुड़ क्षेत्र के गांव टियाला निवासी हरप्रसाद का 35 वर्षीय बेटा अनिल भी अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था। देर रात करीब 12 बजे अनिल खाना खाने के बाद टहलने के लिए सड़क पर आ गया।
इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
े