{"_id":"5949672b4f1c1ba25e8b45ba","slug":"131497982763-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किये अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किये अवैध निर्माण
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को पिलखुवा में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया।
एचपीडीए के प्रभारी प्रवर्तन व तहसीलदार अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया किअभियान के अंतर्गत गांव लाखन में दस हजार वर्गमीटर भूमि पर मोहम्मद उस्मान आढ़ती द्वारा अवैध प्लाटिंग व निर्माण,
आठ हजार वर्ग मीटर पर सतबीर व अशोक कुमार द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग व निर्माण, तीस हजार वर्ग मीटर भूमि पर पियुष व मनोज कुमार द्वारा अवैध प्लाटिंग व निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस प्रकार लगभग 12 एकड़ भूमि पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
प्राधिकरण उपाध्यक्ष गया प्रसाद ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वह अवैध निर्माण को तुरंत रोककर स्वयं हटा लें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जाएगी। टीम में दिनेश कुमार, एसपी सिंह, सुभाष गौतम, नरेश शिशौदिया, मोहम्मद हारुन, वीरेश राणा, विनोद मित्तल, सीपी शर्मा, अंगद सिंह, देशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
वहीं गढ़मुक्तेश्वर में सिंभावली की सैफी कॉलोनी में बिना नक्शे बन रहे दो मकानों में चल रहा निर्माण कार्य मंगलवार को एचपीडीए के अधिकारियों ने मौक पर पहुंचकर रुकवा दिया। सिंभावली की सैफी कॉलोनी में योगेश कुमार और विकास कुमार बिना नक्शे पास कराए मकान बना रहे है,
जिसकी शिकायत मिलने पर एचपीडीए के अधिकारियों ने करीब एक सप्ताह पहले दोनों मकान मालिकाें को निर्माण कार्य रोकने और नक्शा पास कराने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने पर मंगलवार को एचपीडीए की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने अवैध तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया।