फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   13 companies registered on student's PAN number, Rs 37.57 crore GST outstanding

Hapur News: छात्र के पैन नंबर पर 13 कंपनी रजिस्टर्ड, 37.57 करोड़ जीएसटी बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
13 companies registered on student's PAN number, Rs 37.57 crore GST outstanding
गाजियाबाद। तमिलनाडु में एमबीए की शिक्षा ग्रहण करने के दौरान छात्र के पैन नंबर का दुरुपयोग किया गया। वर्ष 2022 से अब तक छात्र के पैन कार्ड पर 13 कंपनी रजिस्टर्ड कर दी गई। इन कंपनियों ने धोखाधड़ी कर जीएसटी भी जमा नहीं की। अब छात्र की ईमेल और डाक द्वारा आयकर विभाग का नोटिस भेजा गया है। इसमें जीएसटी के करीब 37.57 करोड़ रुपये बकाया जमा करने की बात कही गई है। छात्र के पिता ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरडीसी निवासी अम्बरीश कुमार त्यागी ने बताया कि उनके बेटे ईशू त्यागी ने वर्ष 2022 तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु से एमबीए का छात्र रहा है। इसके बाद एक निजी कंपनी में ईशू त्यागी का चयन हो गया। नौकरी लगने पर ईशू त्यागी ने अपना पैन कार्ड आयकर विभाग पोर्टल पर पंजीकृत किया। इसके बाद आयकर विभाग ने ईशू त्यागी की ईमेल और डाक द्वारा नोटिस भेजकर वर्ष 2019 में तीन कंपनी रजिस्टर्ड होने की बात कही। छानबीन में पता चला कि पैन कार्ड पर रजिस्टर्ड कंपनियों ने जीएसटी नंबर भी लिए हैं। समय-समय पर पैन नंबर पर टीडीएस भी जमा किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में ईशू के पैन कार्ड नंबर पर 13 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं और व्यापार में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। पीड़ित का दावा है कि हम दोनों पिता-पुत्र ने आज तक कोई व्यापारिक गतिविधियां नहीं की। जबकि उनके बेटे के नाम से खरीद और बिक्री भी की गई है। पीड़ित ने फर्जी तरीके से जीएसटी नंबरों की फर्म से खरीद व बिक्री करने वाली सभी फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी, जीएसटी की चोरी और फर्मों को पंजीकरण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल से मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

इन फर्मों के खिलाफ मुकदमा

- रूचिका जैन, नरेला इंडस्ट्रीयल एरिया नॉर्थ दिल्ली।

- कॉन्सोलिडाटिड कंस्ट्रक्शन लि., चेन्नई।

- विरेंद्र कुमार, जनकपुरी दिल्ली।

- आशीष सिंह, पुराना मुस्तफाबाद दिल्ली।

- अमित अग्रवाल, मयूर विहार दिल्ली।

- अनिल शर्मा, गीता कालोनी पूर्वी दिल्ली।

- खुराना इंजीनियरिंग वर्कस, कविनगर।

- वॉकमैन इंडिया प्रा. लि, गजियाबाद।

- मुकेश शर्मा, अज्ञात।

- मिलाप एलएनपी एसोसिएट्स, अज्ञात।

- स्वर्णिम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि, अज्ञात।

- मामन चंद प्रा. लि., अज्ञात

- अन्य व्यक्ति नाम व पता अज्ञात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed