{"_id":"59a9a6414f1c1b5f738b4cad","slug":"121504290369-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई की जानकारी न देने पर कॉलेज प्राचार्य पर जुर्माना लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई की जानकारी न देने पर कॉलेज प्राचार्य पर जुर्माना लगा
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई की जानकारी न देने पर कॉलेज प्राचार्य पर जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। किसान डिग्री कॉलेज की ओर से तय समय में आरटीआई की जानकारी न देने पर राज्य सूचना आयोग ने कॉलेज प्राचार्य/जन सूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
सिंभावली के गांव खुड़लिया निवासी मनवीर सिंह ने वर्ष 2013 में किसान डिग्री कॉलेज प्रबंधन से कोष में जमा धनराशि समेत प्रबंध समिति सदस्यों के बारे में कई जानकारी मांगी थी। चार वर्ष बाद भी आरटीआई की जानकारी न देने पर मनवीर सिंह ने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की। उसके बाद राज्य सूचना आयोग द्वारा भी कॉलेज प्राचार्य/जन सूचना अधिकारी विश्वपाल आर्य को कई रिमाइंडर भेजे गए। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने आरटीआई का कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद राज्य सूचना आयुक्त राजकेश्वर सिंह ने कॉलेज प्राचार्य/जन सूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।