फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सुविधा और समाधान एप देकर प्रत्याशियों को सहूलियत

सुविधा और समाधान एप देकर प्रत्याशियों को सहूलियत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुविधा और समाधान एप देकर प्रत्याशियों को सहूलियत
सुविधा और समाधान एप देगा प्रत्याशियों को सहूलियत
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव की भागदौड़ और प्रचार प्रसार के बीच इससे संबंधी अनुमति के लिए प्रत्याशी अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर न लगाएं, इसके लिए सुविधा और समाधान एप उन्हें सहूलियत देंगे।

लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों को चुनाव से संबंधित प्रचार प्रसार, चुनावी रैली, अस्थायी पार्टी कार्यालय, लाउडस्पीकर की अनुमति आदि के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को 48 घंटे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सुविधा और समाधान एप का सहारा लिया जा सकता है। हालांकि इन एप की शुरूआत पिछले विधान सभा चुनाव में ही हो चुकी है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि एप पर जाकर संबंधित पार्टी, प्रतिनिधि एवं प्रत्याशी द्वारा चुनावी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करना होगा। जो संबंधित नोडल अधिकारी के डेशबोर्ड पर दिखाई देगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान एक प्रपत्र मिलेगा। जिसे भरकर एवं जरूरी कागजातों को उसमें संलग्न कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद संबंधित नोडल अधिकारी उनके आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर ही अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से प्रत्याशी, प्रतिनिधि एवं पार्टी को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। हालांकि मैनुअली भी प्रत्याशियों द्वारा अनुमति प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed