{"_id":"5c8ea5d4bdec221469615dd2","slug":"11552852436-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संदिग्ध बाइक का पीछा करती यूपी-100 कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संदिग्ध बाइक का पीछा करती यूपी-100 कार पलटी
विज्ञापन
संदिग्ध बाइक का पीछा करते यूपी-100 कार पलटी
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनौरा के पास एक संदिग्ध बाइक का पीछा कर रही डायल-100 जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
डायल-100 जीप को शनिवार रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाइक गांव छतनौरा की ओर जा रही है। कार से बाइक का पीछा किया गया। जीप जैसे ही छतनौरा रोड पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी होमगार्ड चालक शमशाद, कांस्टेबल अजय और हेड कांस्टेबल मदनपाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी राजेश भारती मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। फिलहाल संदिग्ध बाइक के बारे में छानबीन की जा रही है।