फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने बाहरी जिले से आईटीबीपी जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च हापुड़ कोतवाली से गाड़ियों में शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होता हुआ कोतवाली पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस को गश्त करता देख हर कोई यह जानने का प्रयास कर रहा था कि अचानक शहर में ऐसा क्या हो गया है।

शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने सीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में हापुड़ कोतवाली से गाड़ियों में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, मीनाक्षी रोड होता हुआ विभिन्न मार्गों से कोतवाली पर समाप्त हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसलिए फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह, देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह गौतम और बाबूगढ़ थाना प्रभारी राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed