{"_id":"5af1f3584f1c1b65098b8963","slug":"11525805912-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया सिंभावली पीएचसी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया सिंभावली पीएचसी का औचक निरीक्षण
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने किया सिंभावली पीएचसी का औचक निरीक्षण
गढ़मुक्तेश्वर। सीडीओ दीपा रंजन ने मंगलवार को सिंभावली पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने गांव देहात में बने अस्पतालों में चिकित्सकों के नहीं पहुंचने की शिकायत की।
सिंभावली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को सीडीओ दीपा रंजन ने औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने दवाइयों का स्टॉक, लेबर रूम, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उपचार के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम में अस्पताल में पेयजल की परेशानी की बात कही। इस पर सीडीओ ने अस्पताल परिसर में आरओ लगवाए जाने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों ने हरौड़ा और जखैड़ा रहमतपुर के अस्पतालों में चिकित्सकों ने नहीं आने की शिकायत की। इसके चलते मरीजों को अप्रशिक्षित चिकित्सकों से उपचार कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सीडीओ ने ग्रामीणों को क्षेत्र के सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई समेत कमरा नंबर समेत चिकित्सकों के मोबाइल नंबर भी अंकित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता, सिंभावली कार्यवाहक चिकित्सा प्रभारी डॉ. शशि भूषण, डॉ. आनंद मणि, मकसूर अहमद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।