फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रेलवे ट्रेक की मिट्टी धंसी, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप

रेलवे ट्रेक की मिट्टी धंसी, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप

Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक की मिट्टी धंसी, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप
रेलवे ट्रेक की मिट्टी धंसी, रेलवे अधिकारियों में हड़कंप
विज्ञापन

-बुलंदशहर और हापुड़ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक को किया दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शनिवार को तेज बारिश के कारण सादिकपुर के पास खुर्जा हापुड़ रेलवे ट्रेक पर बने अंडरपास की मिट्टी धंस गयी। ट्रेक धंसने की सूचना पर बुलंदशहर और हापुड़ के रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्रेक को ठीक कराया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार से ट्रेनों का यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
शनिवार को सुबह से ही क्षेत्र में आसमान में काले बादल घिरने के बाद तेज बरसात शुरू हो गयी। तेज बारिश के कारण गांव सादिकपुर के पास बन रहे अंडरपास की मिट्टी धंस गयी। जिसके कारण ट्रेक भी धंस गया। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। जिसके बाद आनन फानन में बुलंदशहर और हापुड़ के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने रेलवे ट्रेक को समय रहते दुरस्त करा दिया। जिसके कारण इस ट्रेक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ। दरअसल, इस समय पर हापुड़ से बुलंदशहर के बीच ट्रेन का आवागमन नहीं है। जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

हापुड़ स्टेशन एमआर मीणा व बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक साधु सिंह ने बताया कि ट्रेक के किनारे की मिट्टी धंस गयी थी। जिसे सूचना मिलने पर दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली में ट्रेन हादसे से नौचंदी प्रभावित --
हापुड़। खतौली में उत्कल एक्सप्रेस के डीरेल होने पर हापुड़ में भी नौंचदी एक्सप्रेस पर असर दिखा। सहारनपुर से चलने वाली नौचंदी अनिश्चित कालीन समय के लिए देरी से पहुंच रही है। हापुड़ में नौचंदी पहुंचने का समय रात नौ बजे है। लेकिन शनिवार रात को स्टेशन पर इसके पहुंचने की कोई जानकारी नहीं थी। स्टेशन अधीक्षक एमआर मीणा ने बताया कि नौचंदी ट्रेन हापुड़ देरी से पहुंचेगी। लेकिन यह कितनी देरी से पहुंचेगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। ट्रेन निरस्त भी हो सकती है। ट्रेन को लेकर यात्री काफी परेशान दिखायी दिये। यात्री ट्रेन के बारे में पल पल की जानकारी लेते नजर आए।
नितिन दीक्षित 19एचपीआर27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed