{"_id":"5b391fd34f1c1bc2378b6de1","slug":"111530470355-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर से बरामद कछुए के बच्चों को गंगा में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर से बरामद कछुए के बच्चों को गंगा में छोड़ा
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्कर से बरामद कछुए के बच्चों को गंगा में छोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। गाजियाबाद में तस्कर से बरामद हुए कछुए के बच्चों को गंगा संरक्षण समिति की पहल पर पूठ गंगा में छोड़ा गया।
गाजियाबाद वन विभाग के वन रक्षक रामवीर सिंह और रोहित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम रविवार की सुबह गढ़ क्षेत्र के गांव पूठ गंगा किनारे पहुंची। रामवीर सिंह ने बताया कि 29 जून को इंद्रापुरम में छापामार कार्रवाई कर एक दुकान से कछुए के 21 बच्चे मुक्त कराए गए थे। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कोर्ट के आदेश से उक्त बच्चों को वन विभाग के संरक्षण में लिया गया था। वहीं गंगा संरक्षण समिति के गैर प्रशासनिक सदस्य भारत भूषण गर्ग ने बताया कि वन विभाग द्वारा उक्त बच्चों को हिंडन नदी में छोडे़ जाने की तैयारी थी। मगर, गंगा संरक्षण समिति ने हिंडन नदी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कछुए के बच्चों को गंगा में छोड़े जाने की मांग की थी। रविवार को गाजियाबाद समेत गढ़ वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कछुए के बच्चों को पूठ गंगा में छोड़ दिया गया। इस मौके पर प्रभारी वन रेंजर प्रताप सिंह, चमन सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौरव गर्ग, मूलचंद आर्य, कृतग्य चौहान मौजूद रहे।