फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   11 year boy drowned in river

Hapur News: नीम नदी में 11 वर्ष का बच्चे की डूबकर मौत

Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
11 year boy drowned in river
सिंभावली। गांव दत्तियाना में नीम नदी के उद्गम स्थल पर बने अमृत सरोवर में नहाने के दौरान 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गांव दत्तियाना निवासी सुरेंद्र त्यागी का 11 साल का बेटा कार्तिक त्यागी सोमवार की दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ नीम नदी पर बने अमृत सरोवर में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण कार्तिक डूबने लगा। जिसके शोर मचाने पर बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। जिसकी सूचना उन्होंने कार्तिक के परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने तालाब में उतर कर बच्चे की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे को अमृत सरोवर से बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद तुरंत ही उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जिसने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक व्याप्त है। इंस्पेक्टर संजय पांडे का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed