फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   106 bogus firms were caught in October

Hapur News: अक्तूबर में पकड़ी गईं थीं 106 बोगस फर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
106 bogus firms were caught in October
बोगस फर्म का जिले में ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राज्यकर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर और डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की टीमें बोगस फर्माें का खुलासा कर चुकी हैं। इस साल अक्तूबर में राज्यकर विभाग ने 106 बोगस फर्म से 469 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया था। इन फर्माें से 2,605 करोड़ के कारोबार को आईटीसी क्लेम करने के लिए दिखाया गया। शक होने पर अधिकारियों ने जांच शुरू की तो पता चला कि दिल्ली के दो भाई विक्रांत, सचिन और इनके सहयोगी गौरव जैन ने फर्माें के जरिए विभाग को चूना लगाया। कागजी खरीद-फरोख्त में बिल्डिंग मैटेरियल का लेनदेन दिखाया गया।
विज्ञापन

सत्यापन न होने से बढ़ी धांधलेबाजी :
फर्म के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विभाग के अधिकारी दफ्तर से ही सत्यापन कर देते हैं। मौके पर जाकर कोई अधिकारी फर्म को नहीं देखता। इस वजह से आईटीसी क्लेम करने की धांधलेबाजी बढ़ रही है।
विज्ञापन

-------
फैक्टरी मजदूर को मिल चुका है आयकर का नोटिस :
गाजियाबाद के मोदीनगर में इस साल अप्रैल में फैक्टरी में मजदूरी करने वाले श्रमिक को भी आयकर का नोटिस मिला था। उस पर करोड़ों रुपये टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया था। जबकि श्रमिक के खाते में महज 130 रुपये थे। जांच में पता चला कि उसके दस्तावेज का गलत इस्तेमाल कर बोगस फर्म तैयार की गईं और करोड़ों का लेनदेन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed