फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दौड़ेगी पिंक एक्सप्रेस

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दौड़ेगी पिंक एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दौड़ेगी पिंक एक्सप्रेस

विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाएगी पिंक एक्सप्रेस

हापुड़। चुनाव आयोग इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गंभीर है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले में 200 बूथ ऐसे चिन्हित किए हैं, जिन पर पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा था। इन क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के लिए 25 से 30 मार्च तक पिंक एक्सप्रेस चलाई जाएगी। मतदान के लिए महिलाएं ज्यादा जागरूक हों इसके लिए चार-चार महिलाओं की टीम बनाई गई है।
मतदान से पहले पुनरीक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक वोट बनाने के बाद अब प्रशासन चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप वोट प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा जोर दे रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पहली बार जिले में दो सौ बूथ ऐसे चिन्हित किए हैं जिनमें पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा है। यह बात भी सामने आयी है कि इन बूथों पर सबसे कम मतदान का प्रतिशत महिलाओं का रहा है।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए इन क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने का कार्य शुरू किया गया है। पिंक एक्सप्रेस इन क्षेत्रों में घूमघूम कर लोगों को खासकर महिलाओं को जागरूक करेगी। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चार चार महिलाओं को ही जागरूकता के लिए शामिल किया गया है। सीडीओ दीपा रंजन ने बताया कि एक ब्लाक में एक टीम तैनात की गयी है। एक टीम एक दिन में दो गांवों या क्षेत्रों को कवर करेगी। ऐसे में एक टीम 25 से 30 मार्च तक 12 गांवों या क्षेत्रों को कवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed