{"_id":"5c8bf953bdec2214323f3052","slug":"101552677203-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की
विज्ञापन
तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर के ग्रामीण इरफान अली ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजा है, जिसका कहना है कि गांव के तालाब की भूमि के बड़े हिस्से पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा किया है।
इसका वाद तहसीलदार के न्यायालय में चला, जिसका फैसला ग्राम पंचायत के हक में हुआ, लेकिन कब्जा करने वालों ने कमिश्ररी में वाद दायर कर दिया। मंडलायुक्त ने अपील निरस्त कर दी, लेकिन आरोपियों ने तालाब को कब्जा मुक्त नहीं किया। बल्कि जुताई कर आरोपी उक्त भूमि पर फसल उगाने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण का कहना है कि तालाब पर अवैध कब्जे के चलते आबादी के गंदे पानी की निकासी रुक गई है। आबादी में पानी भरने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।