फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

Mon, 09 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहुचर्चित गुप्ता बंधुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पोती का मुंडन कराकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने के साथ ही गरीब निराश्रितों को दान दिया।
मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधु अजय और अतुल दक्षिण अफ्रीका के अंबानी कहे जाते हैं। वे लोग रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने परिजनों के साथ चार हेलीकॉप्टरों से ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचे। उन्होंने अपनी पोती वैदिकी का पंडित मनोज तिवारी से मंत्रोच्चारण करा मुंडन कराया। उसके बाद दोनों भाइयों ने सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी, मां अंगूरी, बेटे वरुण, कमल, पुत्रवधू तनवी, राजकुमार राजू, पूर्व पालिका सदस्य विष्णु नागर, अनिल, सुरेश जहाजगढिय़ा, आकाश, राजेश, राजेश नेगी, रणधीर, शिवकुमार, मसूद बदर, जावेद साबरी के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। उसके बाद गुप्ता बंधु परिजनों के साथ अमृत परिसर धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थ पुरोहितों को दक्षिणा और गरीब-निराश्रितों को हजारों का दान दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक और हापुड़ विधायक विजयपाल सिंह ने गंगानगरी आगमन पर गुप्ता बंधुओं समेत उनके परिजनों का आभार जताया। गंगा विचार मंच के वेस्टर्न यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर, कपिल नागर, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, राजकुमार लालू, राकेश केवट, लोकेश गर्ग, अंकुर त्यागी, सोनू गर्ग, राजू पधान, पवन सरपंच, मुकेश मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार हेलीकॉप्टरों को देखने उमड़ी हजारों की भीड़
चार हेलीकॉप्टरों से गुप्ता बंधु अपने परिजनों समेत दोस्त राजकुमार राजू के साथ हाईवे किनारे रोडवेज स्टैंड में बने हेलीपैड पर उतरे। वहां से कारों के काफिले से सीधे गंगा किनारे पहुंचे। गंगानगरी में पहली बार चार हेलीकॉप्टर आने की खबर पर महिला और बच्चों समेत हजारों की भीड़ हेलीपेड पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा आरती समिति को दी 51 हजार की मदद
अजय गुप्ता ब्रजघाट में हरिद्वार की तर्ज पर होने वाली गंगा आरती के संरक्षक भी हैं, जिन्हें आरती का जिम्मा संभाल रही गंगा सभा के अध्यक्ष अशोक नागर और महामंत्री विष्णु नागर ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अजय गुप्ता ने आरती संचालन में 51 हजार का आर्थिक सहयोग दिया।

चार माह पहले खूब सुर्खियों में रहे
अकूत दौलत के मालिक गुप्ता बंधुओं के कारोबार का बड़ा हिस्सा दक्षिण अफ्रीका से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते वहां की सत्ता में उनकी बेहद मजबूत पकड़ रहती थी। गुप्ता बंधुओं से नजदीकी के चलते दक्षिण अफ्रीका में सियासी भूचाल आने पर करीब चार माह पहले जैकब जुमा सरकार को सत्ता गंवानी पड़ी थी। बुरे दिन आने से पहले ही गुप्ता बंधु गुपचुप ढंग में नीरव मोदी और विजय माल्या की तर्ज पर वहां से रफूचक्कर होकर भारत लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed