फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान भी बेअसर

बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान भी बेअसर

Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान भी बेअसर
जन्म के कुछ ही घंटो बाद नवजात बच्ची गंगा किनारे छोड़ी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा किनारे शुक्रवार की रात कोई नवजात बच्ची को छोड़कर चला गया। जन्म लेने के बाद जिस बच्ची को मां का प्यार भी नसीब नहीं हुआ, उसे रोते बिलखते देखकर लोगों का भी दिल पसीज गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दलित दंपति ने बेटी को पालने पोसने की जिम्मेदारी दी है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर भले ही देश भर में एक अभियान चल रहा हो। सरकार से लेकर सामाजिक संगठन इसकी दुहाई भी दे रहे हों, लेकिन बेटी के जन्म को अभिशाप समझने वालों की आज भी कोई कमी नहीं है। इसी अभिशाप की लालसा लिए किसी ने जन्म लेने के कुछ ही घंटों बाद एक नवजात बच्ची को ब्रजघाट के गंगा किनारे छोड़ दिया। भूखी-प्यासी नवजात बच्ची के रोने की आवाज जैसे ही लोगों के कानों में गूंजी तो उनके कदम ठिठक गए और वे आनन फानन में उस तरफ चले गए। लोगों ने जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई गंगा किनारे पड़ी हुई थी और भूख से बुरी तरह बिलख रही थी। गंगा किनारे नवजात बच्ची मिलने की सूचना पर ब्रजघाट में रहने वाला एक दलित युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर मौके पर आ गया, तथा उस बच्ची को गोद लेने की गुजारिश की। निसंतान दंपति बच्ची को अपनी बेटी की तरह पाल पोसने की बात कहकर घर ले गया। वहीं सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज केपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने दलित युवक को बच्ची की देखभाल में कोई भी कोताही न करने की कड़ी हिदायत दी। वहीं तहसीलदार मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में ब्रजघाट पुलिस से पूरी जानकारी लेने के बाद गंगा किनारे लावारिस हालत में मिली बच्ची को बाल संरक्षण केंद्र में भिजवाया जाएगा, जिसके बाद ही संबंधित महकमा बच्ची के भविष्य को लेकर कोई फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed