फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तारों की चिंगारी से स्वाहा 80 बीघा गन्ने का 5 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

तारों की चिंगारी से स्वाहा 80 बीघा गन्ने का 5 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Fri, 16 Jun 2017 11:40 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
तारों की चिंगारी से स्वाहा 80 बीघा गन्ने का 5 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
तारों की चिंगारी से जले 80 बीघा गन्ने
विज्ञापन

का 5 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

बिजली निगम के अफसर कितने घाघ हैं, इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब पांच साल पहले 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी से जली 80 बीघा गन्ने की फसल का मुआवजा आज तक पीड़ित किसानों को नहीं मिल सका है।

तमाम औपचारिकताएं पूरी कराने में किसानों की उम्र गुजर रही, लेकिन अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मुआवजा नहीं मिला तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से फरियाद करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, बिजली निगम हापुड़ के अधीन आने वाले धीरखेड़ा बिजलीघर से ग्राम कैली ब्लाक खरखौदा जिला (मेरठ) को भी बिजली की सप्लाई होती है।

बताया गया है कि दिनांक 23 सितंबर 2013 को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिनसे निकली चिंगारी ने दीपक पुत्र नरेश के गन्ने के खेत में आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में आसपास स्थित गन्ने के खेतों में आग लग गई। परिणामस्वरूप रामेश्वर पुत्र मोमराज त्यागी, रघुनन्दन सिंह पुत्र रामशरण त्यागी, राम प्रकाश, बालकराम, रामपाल, रामअवतार व ओमपाल पुत्र गोवर्धन त्यागी समस्त निवासी ग्राम कैली की कुल 80 बीघा गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई।

आनन फानन में 100 नंबर पर सूचना दी गई लेकिन फायरब्रिगेड की गाड़ियाें के पहुंचने तक लगभग 15 लाख रुपये की गन्ने की फसल जल गई। मामले की दीपक की ओर से खरखौदा (मेरठ) में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इतना ही नहीं बिजली निगम हापुड़ के अधिकारियों और धीरखेड़ा बिजलीघर पर भी सूचना दी गई। बाद में किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों से किसानों ने मुआवजा मांगा।

इस मामले में जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, प्रमुख अभियंता, उप निदेशक विद्युत सुरक्षा, लेखपाल, तहसीलदार समेत अनेक अधिकारियों की रिपोर्ट लग चुकी हैं और विभाग की लापरवाही सामने आई है। इसके बावजूद मुआवजा नहीं मिला।

अब अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने जेई एसडीओ से फिर मौके का नक्शा बनाकर रिपोर्ट देने को कहा है। कुल मिलाकर हालत यह है कि पांच साल से भागते किसानों के जूते टूट चुके हैं, लेकिन मुआवजा नहीं मिला।


इसीलिए पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मुआवजा नहीं मिला तो वह लोग लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में फरियाद लगाएंगे।

मेरे स्तर से इस तरह की कोई फाइल नहीं रोकी गई है। हो सकता है कि फाइल में कुछ कमियां रह गई हों, जिस कारण मुआवजा नहीं मिल सका है। वह इस मामले की फाइल तलब कर जांच कराएंगे।
- बीएल मौर्य, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed