Hapur: सड़क हादसे में 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 10 साल की बच्ची आयत की मौत हो गई। वहीं, बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 10 साल की बच्ची आयत की मौत हो गई। वहीं, बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जनपद अमरोहा थाना धनौरा क्षेत्र के गांव फंदेडी निवासी मोहम्मद अय्यूब ने गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन्हांने बताया कि उनके चाचा जहरीरूद्दीन काफी समय से दिल्ली के थना दयालपुर क्षेत्र के मुन्ना नगर में परिवार के साथ रह रहे हैं। जो अपनी बेटी आयत (10 वर्ष) के साथ गांव आए थे। शनिवार की शाम वह बेटी को साथ लेकर बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के निकट उनकी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आयत ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उनके चाचा जहीरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।