फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 crores development in textile city

Hapur News: टेक्सटाइल सिटी का 10 करोड़ से होगा विकास

Thu, 22 Feb 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 22 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
10 crores development in textile city
हापुड़। पिलखुवा के टेक्सटाइल सिटी में सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को जल्द बढ़ाया जाएगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से टेक्सटाइल सिटी में विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, सबली स्थित प्लेज पार्क में भी दो करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार बंधुओं की बैठक में कई बार पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सिटी की जर्जर सड़क, जर्जर तार व खंभे, पानी की समस्या सहित अन्य अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया गया। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने टेक्सटाइल सिटी का निरीक्षण करने के बाद प्रस्ताव तैयार किया। टेक्सटाइल सिटी में सड़क, नाला, विद्युत व पथ प्रकाश बेहतर करने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया। प्राधिकरण ने अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं सबली में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए मंडल के प्रथम प्लेज पार्क में भी दो करोड़ से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। एचपीडीए के उपाध्यक्ष डॉ.नितिन गौड़ ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा करीब 12 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं, जिसमें पिलखुवा टेक्सटाइल सिटी व सबली स्थित प्लेज पार्क में विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed