फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   10 crore rupees spend on road construction

Hapur News: दस करोड़ रुपये से गड्ढामुक्त होंगी 90 सड़कें

Wed, 23 Aug 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 23 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
10 crore rupees spend on road construction
हापुड़। बरसात के बाद जिले की करीब 90 सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में दो पहिया, चार पहिया समेत पैदल चलने वाले लोगों की डगर मुश्किल हो गई है। लेकिन, अब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी को दस करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की अधिकांश सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। आए दिनोंलोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन, पर्याप्त बजट न होने के कारण पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत नहीं करा पा रहा था। इसका खामियाजा लाखों लोगों को भुगतना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हाल ही में जिले की इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। शासन से इसके लिए 10 करोड़ की मांग की गई है।
विज्ञापन




ब्लॉक की कई सड़कों का बुरा हाल



हापुड़ के साथ जिले के चारों ब्लॉक में सड़कों का बुरा हाल है। ब्लॉक की कई सड़कें तो ऐसी हैं जिन पर लोगों का चलना दुश्वार है। बारिश के बाद कई-कई दिन तक सड़कों पर पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण गड्ढों का पता नहीं चलता, ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द कराई जाएगी मरम्मत -

बरसात का दौर अब समाप्त होने को है। सड़कों की मरम्मत का वृहद अभियान शुरू होगा। जिले की 90 गड्ढायुक्त सड़कों को चिन्हित किया गया है, इनकी मरम्मत के लिए दस करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। बजट मिलने के बाद जल्द ही इनकी मरम्मत करा दी जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के निवासियों व यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। - नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed