{"_id":"6aac2b8ab790e8bbaf0cf676","slug":"youths-beat-up-a-jcb-operator-working-on-the-highway-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145168-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर काम कर रहे जेसीबी चालक को युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर काम कर रहे जेसीबी चालक को युवकों ने पीटा
विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 17- बस स्टैंड में हाईवे में काम कर रहे जेसीबी चालक को पीटते युवक। सोशल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में हाईवे की ध्वस्त सड़क की मरम्मत कर रहे जेसीबी चालक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने चालक को जेसीबी से नीचे उतारकर पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बस स्टैंड के पास बुधवार रात हाईवे की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसमें पंधरी निवासी रामू जेसीबी चला रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने रामू के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसे जेसीबी से नीचे उतारकर मारपीट की। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट वायरल कर दिया। वीडियो में सड़क पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।
पीड़ित रामू ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं और पूछताछ की जा रही है। मारपीट करने वाले युवक चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव के बताए गए हैं। जांच के बाद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।