फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man hangs himself after wife fails to return from her parents' home.

Hamirpur News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगा दी जान

Sat, 10 Oct 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after wife fails to return from her parents' home.
फोटो 10 एचएएमपी 09- मृतक अनूप की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : आंधी एवं बरसात में गिरी समर की कोठरी
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में मीरा तालाब के पास रहने वाले एक युवक का शव शुक्रवार रात घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन के अनुसार पत्नी के मायके से न आने पर युवक परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मीरा तालाब के पास रहने वाला सीताराम का बेटा अनूप अनुरागी (31) हलवाई का काम करता था। सीताराम के अनुसार, अनूप की शादी पिछली छह मई को सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव में संतोषी के साथ हुई थी। शादी के बाद 25 जून को संतोषी मायके चली गई थी और तब से वह ससुराल नहीं लौटी थी।
विज्ञापन

पत्नी के वापस न आने से अनूप काफी परेशान रहता था। इसके चलते उसने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अनूप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed