फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   You mother is the heart cry

आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा

Thu, 07 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
You mother is the heart cry
चौरादेवी मंदिर की सजावट - फोटो : अमर उजाला

इस बार नवरात्र पर श्रद्धालुओं को अपनी जेब पहले से अधिक ढीली करनी पड़ेगी। पूजन सामग्री के दामों में दस से बीस फीसदी तक वृद्धि हो चुकी है। फलों के दाम भी दस से 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। फलाहारी सामग्रियों के रेट भी बढे हैं। अबकी बार नवरात्र पर महंगाई का असर है।

विज्ञापन


चैत्र नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। दुर्गा पंडालों को सजाने का काम अंतिम चरण में है। पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार श्रद्धालुओं को व्रत रखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पूजन सामग्री के दामों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पूजन सामग्री के अलावा फलों के  दामों में इजाफा हुआ है। 10 से 20 प्रतिशत तक फल के दाम बढ़ चुके हैं। व्यापारी हरीओम गुप्ता व जगदीश पहलवान का कहना है कि नवरात्र को लेकर लोग खरीददारी करने में लगे हैं। चुनरी और माला की भी खूब बिक्री है। इस बार लोग बड़े  साइज की अपेक्षा छोटी साइज वाली सामग्री को महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में प्राचीन चौरादेवी, गौरादेवी, दुर्गा मंदिर, देवादास मंदिर, शीतला माता मंदिर में जहां नवरात्र पर भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं सुभाष बाजार में नवयुवक संघ के विशाल पंडाल में देवी प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी हैं। बाजार मार्ग को भी आयोजकों ने दुल्हन की तरह इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाने का काम शुरू कर दिया है।

कमेटी के स्वदेश सचान, लाला धुरिया सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार से प्रतिदिन धार्मिक आयोजन के साथ पंडाल में प्रतिदिन नए रूप में देवी प्रतिमाओं का श्रंगार किया जाएगा। इसके साथ ही देवी मंदिरों की सफाई व पेंटिंग का कार्य भी करीब करीब पूरा हो चुका है।


जलालपुर। क्षेत्र में भेड़ी गांव स्थिति मां माहेश्वरी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा, मेला परिसर में बाहरी दुकानदारों ने दुकानें लगाने का काम शुरूकर दिया है। इस प्राचीन मंदिर में 15 दिवसीय मेला भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में सोने व चांदी से लेकर बर्तन, मिठाई जैसी दुकानों का लगना जारी हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed