{"_id":"6834af86555ecab3100fb7e9","slug":"work-stopped-due-to-lack-of-server-in-post-office-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-125117-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पोस्ट ऑफिस में सर्वर न होने से काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पोस्ट ऑफिस में सर्वर न होने से काम ठप
Mon, 26 May 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 26 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
राठ। पोस्ट आफिस में आठ दिन से सर्वर न आने से काम नहीं हो रहा है। जिससे जमा-निकासी, रजिस्ट्री आदि काम ठप पड़े हैं।
मुख्य पोस्ट आफिस में आठ दिन से इंटरनेट सर्वर नहीं आ रहा है। वहीं, बारकोड न आने की समस्या से भी जूझ रहा है। बीते आठ दिन से काम प्रभावित है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ता मायूस होकर लौट रहे हैं। सोमवार को कस्बा खेड़ा गांव की छाया, खुशबू और सैयदा फातिमा रजिस्ट्री कराने आईं थीं। बताया कि बारकोड न होने से रजिस्ट्री नहीं हो पाई। कस्बे की मिथलेश रानी खाता खुलवाने के लिए आठ दिन से भटक रहीं हैं। कर्मचारी नेट न आने की बात कहते हैं। औंता के वासुदेव ने बताया कि पैसे निकालने हैं। नेट न आने से रोज भटक रहे हैं। रजिस्ट्री कराने आए आसाराम राजपूत भी मायूस होकर लौट गए। कस्बे के अरविंद ने बताया कि मुख्य डाकघर में सर्वर की समस्या है। कोटबाजार के डाकघर में प्रिंटर, स्कैनर खराब है। बार कोड व इंटरनेट की समस्या भी है। जिससे सभी काम ठप चल रहे हैं। पोस्टमास्टर धीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।