फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women players happy with their daughters winning the World Cup

Hamirpur News: बेटियों के विश्वकप जीतने महिला खिलाडि़यों में खुशी

Tue, 04 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women players happy with their daughters winning the World Cup
फोटो 03एचएएमपी 27- जीजीआईसी में पटाखा जला कर खुशी मनाती छात्राएं। संवाद
हमीरपुर। बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। रविवार को पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप अपने नाम किया तो पूरा देश झूम उठा। सभी ने सोशल साइडों पर बंधाई संदेश पोस्ट किए। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को शहर के स्टेडियम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जीत की खुशी का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने पर पटाखा चलाकर खुशी का इजहार किया। छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी। रिया सिंह, महक धूरिया, शालू, नैन्सी, ज्योति, शिल्पी, मोहिनी, महिमा, पूजा, आस्था, जागृति आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि पूरी भारतीय टीम पर हमें गर्व है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सरस्वती देवी ने कहा कि आज सभी छात्राएं बहुत खुश हैं। शिक्षक अंजना खरे ने कहा कि खेल के मैदान की यह सफलता एक दिन की नहीं है। इसमें बेटियों ने अपना पराक्रम दिखाया और जीत भारत की झोली में डाल दी। इस दौरान शिक्षिका शिवांगी स्वर्णकार, आरती सक्सेना समेत पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर के स्पोटर्स स्टेडियम में भी खेल की बारीकियां सीख रहीं बेटियों ने जीत का जश्न मनाया। वह भारतीय टीम की तरह ही एकजुट होकर पोज देकर खुशी मना रही थी। इस दौरान तनु, अंशिका, साक्षी, प्राची, भावना, गौरी यादव, दुर्गा, नैना, नंदनी, पूजा आदि ने खुशी जताई। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने कहा कि विश्वकप जीतना सभी के लिए गौरव की बात है।

जिले की बेटियों ने भी कई स्तर पर अपना परचम लहराया है। स्टेडियम में अभ्यास करने वाली तनु ने 1500 मीटर दौड़ में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंशिका 400 मीटर दौड़ में मंडल में प्रथम रह चुकी और दुर्गा 100 मीटर दौड़ में जिले में पहले स्थान पर रही थी। यह सभी बेटियां आगे बढ़ने के लिए यहां पर तैयारी कर रही हैं। कोच दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां अब बेटों से आगे निकलने को तैयार हैं।

फोटो 03एचएएमपी 27- जीजीआईसी में पटाखा जला कर खुशी मनाती छात्राएं। संवाद

फोटो 03एचएएमपी 27- जीजीआईसी में पटाखा जला कर खुशी मनाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed