{"_id":"6aa83c2eea206bd69e0be306","slug":"woman-dies-after-falling-from-fort-stairs-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145030-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किले की सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किले की सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। बेरी गांव में रविवार रात किले में खाना बनाकर लौट रही महिला पैर फिसलने से सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गई। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया।
बेरी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी पूनम (33) पिछले दो वर्षों से किले में खाना बनाने का काम करती थीं। रविवार रात खाना बनाकर लौटते समय किले के बाहर बनी सीढ़ियों पर वह फिसल गई और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद राहगीरों ने परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में पूनम ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र अरुण कुमार को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।