फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women blocked the highway after five days of power outage.

Hamirpur News: पांच दिन से बिजली न आने पर महिलाओं ने हाईवे किया जाम

Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Women blocked the highway after five days of power outage.
फोटो 02 एचएएमपी 28- सुमेरपुर कस्बा स्थित पशु बाजार में लगा जाम व फंसे वाहन। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। पिछले पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को पशु बाजार के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड संख्या 10 निवासी रेखा, कस्तूरी, लालू, कल्लू, बुद्धि विलास, संतू, जय सिंह, मुखिया, सीमा देवी, माया देवी सहित 50 से अधिक लोगों ने बीते पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पशु बाजार के सामने नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि आंधी से उनके मोहल्ले का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसको ठीक कराकर मंगलवार को मौके पर भेज दिया गया लेकिन शाम तक इसे रखा नहीं गया। इससे मोहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा और हाईवे पर जाम लगाकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं और रोडवेज बसों के साथ तमाम वाहनों के चक्के थम गए। इससे करीब एक घंटे हाईवे में यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना पर आए प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय ने लोगों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन






पानी की समस्या से 18 हजार लोग परेशान

गहरौली। विकासखंड मुस्करा के गहरौली गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत जलापूर्ति की जाती है। पांच दिन पूर्व आई तेज आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। अब गांव की बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई लेकिन जलापूर्ति अभी ठप है। इससे गांव की करीब 18 हजार आबादी परेशान है। यही हाल न्यूरिया गांव का भी है। यहां के लोग भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। न्यूरिया गांव के प्रधान पति कन्हैया दीक्षित ने बताया कि गांव में कुल 105 हैंडपंप लगे हैं। पेयजल समस्या को देखते हुए दो दिन में 21 हैंडपंप ठीक कराए जा चुके हैं। इमलिया पावर हाउस के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि गांव में बिजली तो चालू करा दी गई है। पेयजल का कनेक्शन आज देर शाम तक जोड़ दिया जाएगा। (संवाद)

फोटो 02 एचएएमपी 28- सुमेरपुर कस्बा स्थित पशु बाजार में लगा जाम व फंसे वाहन। संवाद

फोटो 02 एचएएमपी 28- सुमेरपुर कस्बा स्थित पशु बाजार में लगा जाम व फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed