फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman's bag stolen while boarding a train

Hamirpur News: ट्रेन में चढ़ते समय महिला का बैग चोरी

Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman's bag stolen while boarding a train
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते ही एक महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में
विज्ञापन

लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। पीड़िता ने तत्काल स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। लेकिन चोरी हुए सामान की बरामदगी नहीं हो सकी।

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कस्बे के वार्ड नौ थोक अमिलिया निवासी शशि पुत्री हरनारायण सोनी इंटरसिटी ट्रेन से बांदा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचीं। जैसे ही वह ट्रेन के डिब्बे में चढ़ीं और अपना बैग सीट के पास रखकर बैठने लगीं। तभी मौके का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चुरा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात एवं कुछ नकद राशि रखी हुई थी। बैग गायब होने पर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के यात्रियों से पूछताछ कर डिब्बे में तलाश की, लेकिन न बैग मिलने वह ट्रेन से उतर कर तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामला रेलवे स्टेशन का है जो आरपीएफ एवं जीआरपी के अंदर आता है।उधर जीआरपी बांदा के इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed