फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman riding a bicycle dies due to collision with auto, traffic jam blocked with dead body

Hamirpur News: ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Tue, 04 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman riding a bicycle dies due to collision with auto, traffic jam blocked with dead body
इमिलिया रोड पर शव रखकर जाम लगाए परिजन। संवाद - फोटो : परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी।
बिवांर/गहरौली। थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव में सोमवार देर शाम खेत से लौट रहे साइकिल सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऑटो चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार दोपहर शव मौदहा-इमिलिया मार्ग पर रख जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र अंतर्गत कुन्हेटा चौकी के न्यूरिया गांव निवासी शिवशंकर सोमवार शाम करीब सात बजे खेत में पानी लगाकर अपनी मां रत्तीदेवी (55) के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। तभी मौदहा-इमिलिया मार्ग पर न्यूरिया गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। तभी ऑटो रत्तीदेवी को रौंदकर निकल गई। परिजन दोनों को इमिलिया सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज दौरान मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शव घर लाने के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मौदहा-इमिलिया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने ऑटो और उसके चालक की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने व वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की। पुलिस दो घंटे तक जाम खुलवाने के लिए मश्क्कत करती रही। सूचना पर आए नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह व सत्यप्रकाश वर्मा द्वारा समझाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर नंबर के आधार पर ऑटो व उसके अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed