फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The procession started with Kansa Dola, the tableaux captivated the hearts.

Hamirpur News: कंस डोला के साथ निकली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The procession started with Kansa Dola, the tableaux captivated the hearts.
फोटो26एचएएमपी 39- नागनाथन लीला का मंचन करते बाल कलाकार। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कंस वध मेले के दूसरे दिन शनिवार को बारिश के बीच कंस डोला और शोभायात्रा निकाली गई। कंस वध की लीला का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा गुड़ाही बाजार से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मीरा तालाब मैदान पहुंची। शोभायात्रा की आकर्षक झांकियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बारिश में भी युवा ढोल नगाड़ों पर झूमते रहे और लोग छाता लिए साथ चले। कंस और भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। मौदहा कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे। प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

बारिश के चलते मीरा तालाब में पानी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को गहरे पानी के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ लोगों को सावधानी बरतने के लिए सचेत करते रहे। इसके बावजूद मेले में लोगों की आवाजाही देर तक बनी रही।

फोटो26एचएएमपी 39- नागनाथन लीला का मंचन करते बाल कलाकार। संवाद

फोटो26एचएएमपी 39- नागनाथन लीला का मंचन करते बाल कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed