फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   With electric water crisis deepens

बिजली के साथ पानी का संकट गहराया

Mon, 20 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
With electric water crisis deepens
 बिजली की अंधाधुंध कटौती से कसबे में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में लोग प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपो का सहारा ले रहे है। मगर कसबे में एक दर्जन हैंडपंप खराब होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली की कटौती का सीधा असर पेयजल पर पड़ा है। सुबह और शाम को होने वाली बिजली की आखं मिचोली से पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान है। कसबे में लगे हैंडपंपो में से करीब एक दर्जन से ज्यादा हैंडपंप खराब होने से लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पूर्व सभासद नीलकृष्ण धुरिया ने बताया कि थाने के पास लगा हैंडपंप, वार्ड पांच में चार हैंडपंप, वार्ड एक में दो, रामलीला मैदान में एक, वार्ड 11 में दो, तपोभूमि के पास लगे एक हैंडपंप अर्से से खराब पडे़ है। जिससे पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता है। वहीं  जलसंस्थान के कर्मचारी रोहित चौरसिया ने बताया कि खराब हैंडपंपों की सूचना मिलते ही ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।  कुछ हैंडपंप रिबोर की स्थित में है। उनकी सूची बनाकर भेजी जा रही है।
विज्ञापन

बिजली के लिए हाईवे करेंगे जाम
भरुआसुमेरपुर। मौजूदा बिजली रोस्टर से लोगों में असंतोष भरा हुआ है। व्यापारियों ने दो दिन के भीतर रोस्टर बदले जाने के साथ बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित न करने पर हाइवे जाम कर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोले जाने की चेतावनी दी है। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि बदले गए बिजली रोस्टर से कसबे का व्यापार चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा रोस्टर को बदल कर पुराना रोस्टर लागू किए जाने की मांग पूर्व में की जा चुकी है। मगर आश्वासन मिलने के बाद भी पुराना रोस्टर बहाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के भीतर कसबे का रोस्टर नहीं बदला गया तो व्यापार मंडल नेशनल हाइवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed