{"_id":"2e4286f84f54877dded57eb37c717c13","slug":"win-or-lose-the-two-sides-fight-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार-जीत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार-जीत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के लखनापुरवा मोहल्ले में जुआ के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने बारात में जा रहे दूसरे पक्ष के लोगों के जमकर पीटा। मारपीट में सात लोगों को चोटें आईं हैं। विवाद को लेकर बारात पक्ष की महिलाएं शिकायत करने थाने पहुंची। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
गुरगुज मोहाल निवासी देवलाल के पुत्र सतीश कुमार की बारात बंादा जा रही थी। इसी की तैयारी चल रही थी। बारात में शामिल होने आए कुछ रिश्तेदार लखनापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में जुआ खेल रहे लोगों के साथ बाजी लगाने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच हार जीत के बाद लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया, जिस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में बारात पक्ष के छोटेलाल, अवधेश, विनीत, जगदीश, अजय, सीला, सुखिया के चोटें आई।
विज्ञापन
विवाद को लेकर बारात पक्ष की महिलाएं थाने पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के लखनपुरवा निवासी अशोक, सुभाष, दीपरंजन, मन्नी, अशोक, सन्नी देवोल सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।