{"_id":"57891e604f1c1b067b13df8d","slug":"while-playing-in-the-baby-s-ears-pierced-through-head-being-sunk-screwdriver","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय बच्ची के कान को चीरता पेचकश सिर में जा धंसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय बच्ची के कान को चीरता पेचकश सिर में जा धंसा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सर्जरी के पहले व सर्जरी के बाद बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल खेल में एक अबोध बच्ची के कान के नीचे से पेचकश घुस गया और कान चीरकर सिर में जा घुसा। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल में लाए। जहां नाक, कान, गला विशेषज्ञ चिकित्सक ने बच्ची का आपरेशन कर पेचकश निकाला। जिससे बच्ची के माता पिता को राहत मिली।
विज्ञापन
महोबा जनपद के ग्योड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की एक वर्षीय अबोध बेटी सृष्टि घर में खेल रही थी। तभी सुबह करीब दस बजे उसके कान के बगल से पेचकश उसके सिर में जा घुसा। जिससे बच्ची अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर सीएचसी, मौदहा पहुंचे। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डा.विकास यादव ने माता पिता को ढांढस बंधाते हुए सर्जरी कर पेचकश निकाल दिया। बताया कि पेचकश मस्तिष्क को छू रहा था। लेकिन उन्होंने सतर्कता के साथ बिना किसी नुकसान के सर्जरी के माध्यम से बाहर निकाल लिया। बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। बच्ची के ठीक होने पर गरीब दंपति संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन