{"_id":"6b0326ee3bca32e4a203714b","slug":"sp-members-remembered-mulayam-singh-on-his-birth-anniversary-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-130943-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जयंती पर सपाइयों ने मुलायम सिंह को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जयंती पर सपाइयों ने मुलायम सिंह को किया याद
Sun, 22 Nov 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 23 परिचय-महोबकंठ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते डाॅ. सनत राजपूत। संवाद
महोबा/पनवाड़ी/महोबकंठ। सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती कार्यकर्ताओं ने रविवार को सादगी से मनाई। महोबा, पनवाड़ी और महोबकंठ में हुए कार्यक्रमों में लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।
कस्बा पनवाड़ी के महोबा रोड स्थित एक गार्डन में हुए कार्यक्रम में सपाइयों ने नेताजी के राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। कस्बा महोबकंठ के मेला मैदान में डॉ. सनत राजपूत के नेतृत्व में हुए समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर विवेक राजपूत, राम कुमार, देवीदीन श्रीवास, पुष्पेंद्र पटेल भी रहे। वहीं, शहर में चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल की ओर से रामलीला मैदान स्थित रामालय सभागार में पुष्पांजलि सभा हुई। मुकुंद फाउंडेशन ने आधारशिला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल और मिष्ठान वितरित किए। सपा नेता मनोज तिवारी ने विचार व्यक्त किए।