{"_id":"5902386f4f1c1b9a19c0bec1","slug":"water-supply-from-new-pipeline-make-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पाइप लाइन से जलापूर्ति, कनेक्शन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पाइप लाइन से जलापूर्ति, कनेक्शन कराएं
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी लाइन की जगह नई पाइप लाइन से जलापूर्ति से संकट खड़ा हो गया है। ईदगाह सहित हाईवे के मुख्य बाजार में पानी को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों का जल संस्थान के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर, विभाग के लोगों का कहना है कि उपभोक्ता नि:शुल्क कनेक्शन करा सकते हैं।
कस्बे में हाईवे निर्माण के दौरान पुरानी पाइप लाइन सड़क के काफी नीचे दब गई है। जल संस्थान ने हाईवे के दोनों ओर नई पाइप लाइन डाली लेकिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन इन लाइनों से नहीं हुए हैं। पुरानी पाइप लाइन में लीकेज होने से जल संस्थान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इस पर जल संस्थान ने पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति बंद कर दी है और नई पाइप लाइन से आपूर्ति शुरू कर दी है।
इस बदलाव से पिछले पांच दिन से पानी को लेकर ईदगाह व मुख्य बाजार में मारामारी मची हुई है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कनेक्शन नई पाइप लाइन से किए जाएं। जल संस्थान के कर्मी रोहित चौरसिया का कहना है कि पुरानी पाइप लाइन जगह-जगह पर फट रही है, जिससे नई लाइन को चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं के नि:शुल्क कनेक्शन किए जा रहे हैं। सभी उपभोक्ता अपने कनेक्शन करा लें।