{"_id":"6aa83a5d2dfff61bdd0b89aa","slug":"villagers-rescued-people-trapped-in-the-strong-current-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145029-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तेज बहाव में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तेज बहाव में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव मे बंधे में तेज पानी के बहाव के बीच लोगों के फंसने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय ग्रामीण अदनान, भैयाजी, बच्चा, कल्लन, बड़ा बाबू, आरिफ, आमिर और भूरा मौके लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बंधे का जायजा लिया। पुलिस को क्षेत्र में गश्त करने और तेज बहाव वाले स्थानों पर लोगों को जाने से रोकने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बंधे पर पानी का बहाव तेज है। सोमवार को सिंचाई विभाग प्रखंड महोबा के जेई रवि प्रकाश मिश्रा और फहीमुद्दीन पतरावल मौके पर पहुंचे। तेज बहाव वाले स्थान पर तारबाड़ी लगवाई और झाड़ी-झंखाड़ रखकर सुरक्षा के इंतजाम कराए।
पुलिस बंधे के आसपास लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से अपील की है कि पानी के तेज बहाव और अन्य जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें। प्रशासन ने भी संभावित हादसे को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।- करनवीर सिंह, उपजिलाधिकारी