{"_id":"62d44f97d649fb0ea84fbbcc","slug":"vegetable-crops-grown-on-the-sands-of-rivers-submerged-hamirpur-news-knp70807235","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों का जल स्तर बढ़ने से सब्जी की बारियां डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों का जल स्तर बढ़ने से सब्जी की बारियां डूबी
विज्ञापन
हमीरपुर। कुछ दिन पहले तक यमुना और बेतवा का जलस्तर कम रहने पर धारा से एकदम सटाकर बोई गईं सब्जियों की फसलें अब जरा सा पानी बढ़ने पर डूबने लगी हैं। कटरी क्षेत्र में कई किसानों को नुकसान हुआ है। पौध होने से सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। मौदहा बांध (निर्माणखंड) के एई सर्वजीत वर्मा ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हो रही बारिश हो रही है। इस वजह से यमुना व बेतवा के जलस्तर में कुछ इजाफा हुआ है। नदी की धारा वाले स्थान पर फसल बोने से बचना चाहिए।
पानी बढ़ने से हुआ नुकसान
पुराना बेतवा घाट निवासी जगदीश निषाद ने बताया कि बेतवा नदी किनारे के खेत व रेत बलकट में लेकर सब्जी की बारी लगाए थे। नदी का जल स्तर बढ़ने से उनकी बारियां डूब गईं। काफी नुकसान हो गया।
बेतवा घाट निवासी विश्वनाथ ने बताया कि वह भी नदी किनारे एक बड़े हिस्से में सब्जी की बारी लगाए थे। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से उसकी बारी जलमग्न हो गई है। भिंडी, शिमला मिर्च, तरोई, करेला आदि की फसल नष्ट हो गई।