{"_id":"6939b644cffeb1cf120752b3","slug":"urea-is-being-sold-in-private-shops-for-rs-400-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133524-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निजी दुकानों में 400 रुपये में बिक रही यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निजी दुकानों में 400 रुपये में बिक रही यूरिया
Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुरारा। क्षेत्र के किसान यूरिया के लिए जूझ रहे हैं, वहीं निजी विक्रेता तय रेट से अधिक दामों में खाद की बिक्री कर रहे हैं। इससे किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं।
कस्बा स्थिति निजी दुकानों पर तय रेट से अधिक दामों में यूरिया की बिक्री किए जाने की शिकायत पर बुधवार को सदर एसडीएम केडी शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उनसे लिखित शिकायत की है। एसडीएम ने ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही और बेरी रोड स्थिति शांति ट्रेडर्स व सान्या ट्रेडर्स दुकानों का निरीक्षण किया। रिठारी गांव के किसान बृजभूषण ने 400 रुपये प्रति बोरी खाद बेचने की लिखित शिकायत दी है। रघवा निवासी किसान अनुज ने बताया कि निजी विक्रेता 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया बिक्री कर रहे हैं। समितियाें में खाद न आने से मजबूरी में निजी डीलरों के यहां से खाद खरीदनी पड़ रही है। सान्या ट्रेडर्स के डीलर ने बताया कि जब कानपुर से खाद उन्हें महंगे दामों में मिल रही है तो किसानों को भी तय रेट से अधिक दामों में खाद बेचनी पड़ रही है।