फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Board: Practical exam marks will be uploaded from January 10th.

यूपी बोर्ड: प्रायोगिक परीक्षा के अंक 10 जनवरी से होंगे अपलोड

Sat, 27 Dec 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Practical exam marks will be uploaded from January 10th.
हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिले में दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी के मध्य परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के अंक 10 जनवरी से ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसमें हाईस्कूल स्तर पर नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट स्तर पर नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के प्राप्तांक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 28 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मुख्य परीक्षा से पहले विद्यालयों में प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षा कराई जानी हैं। परिषद की तरफ से शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिषद के निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने विद्यालय में आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों को समय से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन दर्ज कराएं। प्राप्तांकों को अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से क्रियाशील हो जाएगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के भीतर ही सभी विद्यालयों को अंक अपलोड करने होंगे। किसी प्रकार की लापरवाही या देरी की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा। साथ ही अंक अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरती जाए ताकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed