फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Union Minister of women came to hear the live broadcast

केंद्रीय मंत्री का लाइव प्रसारण सुनने आईं महिलाएं

Fri, 06 Jan 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of women came to hear the live broadcast
मुख्यालय के सुभाष बाजार मैदान में प्रोजेक्टर के जरिए केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम देखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
प्रांतीय आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा ने नगर के सुभाष बाजार में चाय पार्टी का आयोजन कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम उड़ान का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम बाजपेई सहित संगठन की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीना यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रांतीय आह्वान पर चाय पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का उड़ान कार्यक्रम टीवी पर दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक दिखाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, महिला उत्थान, औद्योगिकी आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए
विज्ञापन


महिलाओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। नगर अध्यक्षा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र में दस स्थानों पर कराया गया है। क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े प्रपत्र एकत्र कर प्रदेश कार्यालय भेजा गया है। इस मौके पर नगर महामंत्री उषा सिंह, ललिता सोनकर, गुड़िया विश्वकर्मा, गीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी के लाइव प्रसारण को गांव निवासी भाजपा महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष ने महिलाओं को इससे रू-ब-रू कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की मुस्करा ब्लाक अध्यक्ष मधु गुरुदेव, प्रेमादेवी, मीना गुरुदेव, मणि गुरुदेव, संपत, शकुंतला देवी, सुनीता द्विवेदी, मुन्नी देवी, श्यामकली, रामकली सहित सैकड़ो भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed