फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled truck overturns in ravine, trampling bike riders, one dead, other seriously

Hamirpur News: अनियंत्रित ट्रक बाइक सवारों को रौंदता हुआ खड्ड में पलटा, एक की मौत दूसरा गंभीर

Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturns in ravine, trampling bike riders, one dead, other seriously
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मौरंग से भरा अनियंत्रित ट्रक भभौरा मोड़ पर बाइक सवारों को रौंदता हुआ खड्ड में जा पलटा।
विज्ञापन

बाइक सवार भी खड्ड में ट्रक के नीचे दब गए, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भिजवाया।
थाना क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी शैलेश (18) पुत्र प्रेमपाल अपने साथी बृजेश कुमार उर्फ रुस्तम (24) पुत्र किरण कुमार को साथ लेकर बिना हेलमेट लगाए बाइक से शनिवार शाम करीब सात बजे देवगांव से भभौरा की तरफ जा रहे थे। तभी भभौरा मोड़ पर पत्योरा खदान से बालू लाद कर आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें रौंदता हुआ खड्ड में जा कर पलट गया।
विज्ञापन

बाइक सवार भी ट्रक के नीचे जा दबे। इस घटना में शैलेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि बृजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से ब्रजेश को सदर अस्पताल पहुंचाया। बृजेश को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर किया गया। उधर, ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार की मौत हो गई है, जिसको जेसीबी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दूसरे घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed