फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two young men died from drowning

दो युवकों की डूबने से जान गई

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two young men died from drowning
युवक का पंचनामा भरता दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

मौदहा क्षेत्र में हो रही बारिश से उफनाई नदियों और नालों में लोगों के डूबने से मौतें होने का सिलसिला जारी हैं। कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में चंद्रावल नदी का ध्वस्त रपटा पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया और उसका शव मवइया गांव के निकट मिला। दूसरी घटना में रागौल गांव के निकट से बह रहे बरेड़ी नाले में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार बरसात से नदी नाले उफान पर हैं। छिरका गांव के निकट चंद्रावल नदी में चेकडैम पर बने  रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। दो वर्ष पूर्व बना यह रपटा एक ही साल में ध्वस्त हो चुका है और इसके दोनों किनारों से कटान कर नदी की जलधारा बहने लगी है।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन से ग्रामीण लगातार ठीक कराने की मांग करते रहे, लेकिन न तो जांच हुई और न निर्माण ही कराया गया। कबरई गांव निवासी रणजीत कुटार (20) पुत्र रामप्रकाश रविवार को सुबह करीब आठ बजे अपने चमरखन्ना गांव निवासी मौसिया मूलचंद्र चौकीदार के घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह छिरका गांव से चंद्रावल नदी घाट स्थित इस रपटा पुल से पार करने के लिए जैसे ही रपटे के किनारे बह रहे तेज पानी को तैरकर पार करने लगा। तभी वह नदी के पानी के तेज बहाव में कटाव वाले स्थान पर खुद को नहीं संभाल पाया और डूब गया। इसके किनारे खड़े कुछ ग्रामीणों ने शोर शराबा किया।

नदी उस पार के चमरखन्ना गांव में इसकी सूचना दी गई तो दोनों गांवों के लोगों ने तलाश शुरू की। करीब 11 बजे घटना स्थल से दो किमी दूर मवइया गांव के निकट उसका शव नदी किनारे बहता हुआ मिला। बिवांर पुलिस व परिजनों को सूचना देने के बाद उसका शव चमरखन्ना का चौकीदार मौसिया अपने घर ले गया।  

उधर कस्बे के निकट रागौल गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबरार अहमद ने बताया कि पानी में डूबकर उसके  भांजे जावेद (23) पुत्र महमूद खां की मौत हो गई। उसके मुताबिक युवक बीती देर शाम गांव के नीचे से बह रहे बरेड़ी नाले में शौच के लिए गया था। पैर फिसलने पर चेकडैम में जा गिरा और लापता हो गया।


उसने बताया कि रात में यह समझ में नहीं आया कि वह पानी में डूब गया है। जब सुबह नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। तभी लोगों ने एक शव पेड़ की झाड़ पर फंसा होने की सूचना दी। शव निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed