{"_id":"5ee3be9b8ebc3e42c62392f7","slug":"two-tractor-sand-and-one-tractor-ballast-caught-hamirpur-news-knp565206484","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैक्टर बालू व एक ट्रैक्टर गिट्टी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रैक्टर बालू व एक ट्रैक्टर गिट्टी पकड़ी
विज्ञापन
राठ। रौरो नदी घाट से अवैध खनन की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर दो ट्रैक्टर अवैध मौरंग व एक ट्रैक्टर-ट्राली गिट्टी बिना प्रपत्र पकड़ी।
कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि एसआई प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र कुमार, कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला व अंशुल कुमार की टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया था। कैथा गेट के पास दो ट्रैक्टर अवैध खनन की बालू से भरे बरामद हुए। पनवाड़ी की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली गिट्टी भी बिना किसी प्रपत्र के मिली।
महुआ पनवाड़ी निवासी गोविंददास, गौरहारी चरखारी के हरनारायण, व रौरो गांव निवासी भूरा को गिरफ्तार किया है। कहा कि खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।